Wednesday, October 21st, 2026

IND vs ENG: चेन्नई टेस्ट से पहले फैन्स को मिली बड़ी खुशखबरी, BCCI ने स्टेडियम आने के ली दी हरी झंडी

नई दिल्ली
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप  के तहत भारत और इंग्लैंड  के बीच होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है। घरेलू सरजमीं पर लगभग एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं, लेकिन सोमवार को बीसीसीआई  ने इन फैन्स को खुश होने का एक और बड़ा कारण दे दिया है। भारत और इंग्लैंड  के बीच होने वाली इस टेस्ट सीरीज को पहले बिना फैन्स के खाली स्टेडियम में आयोजित कराने की योजना बनाई गई थी, हालांकि सोमवार को हुई बैठक के बाद बीसीसीआई  ने सीरीज के पहले मैच को छोड़ कर सभी मैचों में 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने की इजाजत दे दी है।

इतना ही नहीं बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के साथ हुई मीटिंग के बाद जानकारी दी कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 13 फरवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की इजाजत है तो वहीं पर मीडिया को भी प्रेस बॉक्स में बैठकर मैच करने की परमिशन दी गई है।
 
 तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा, 'केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हमने राज्य सरकार की सावधानियों समेत स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड (England) सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की इजाजत दी है। यह फैसला बीसीसीआई (BCCI) और टीएनसीए की बातचीत के बाद लिया गया है। इस दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखा जायेगा।'

गौरतलब है कि बीसीसीआई (BCCI) ने तीसरे और चौथे मैच के लिये अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में भी दर्शकों के आने को लेकर हरी झंडी दे दी है। फिलहाल दोनों टीमें चेन्नई में अपना क्वारंटीन पूरा कर चुकी हैं और मंगलवार से इंग्लैंड (England) की पूरी टीम अभ्यास करती नजर आयेगी।

 

#IND vs ENG:

Source : Agency

पाठको की राय